जानिए क्या कहते आपके सितारें

साप्ताहिक भविष्यफल 9मई से 15मई तक
टैरो कार्ड
सबके लिए क्या है संकेत : इस सप्ताह आप सबको सफलता प्राप्त होगी। जो कार्य शुरू किए गए है वो फलदायक बनेंगे। आपने से कई लोग नए कार्य को शुरू कर सकते है। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यदि किसी से मन मुटाव हुआ है तो गलतफहमियां दूर होगी। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। बिछुड़े प्रेमी मिलेगे। अति सुंदर सप्ताह।
मेष (21मार्च से 19अप्रैल )
नए कार्य को शुरू करने के असर हैं। परंतु यदि आप समस्या का सामना डट कर करने से कतरा रहे हैं तो काम में व्यवधान भी आ सकता है। जल्दबाजी करना भी हानिकारक है । इसलिए उचित विचार कर के बिना भय के कार्य करें। ईर्ष्या आपकी शत्रु है इससे बचें।
वृषभ (20अप्रैल से 20मई)
ये सप्ताह आपको आत्मनियंत्रण का संदेश दे रहा है। परिवार में धन के कारण कलह हो सकती है। कुछ लोग विरासत को ले कर कलह में पद सकते है। पुराने रूढ़िवादी विचार आपकी राह में बाधा खड़ी कर सकते हैं। इन सबसे आप संयम से निपट लेंगे। विजय आपकी ही होगी। बस संयम बनाए रखें और बातचीत से मसला हल करें।
मिथुन (21मई से 20जून)
इस सप्ताह स्वयं पे भरोसा बनाएं रखें जीत आपकी ही होगी। यदि किसी भी परिस्थिति में आप विचलित हुए तो हार जाएंगे। आपके पास इस सप्ताह अनंत शक्ति का पुंज है। हो सकता है की आप नीरसता या बोरियत का सामना करें। पर आपका चंचल स्वभाव आपको नई स्फूर्ती से भर देगा।
कर्क ( 21जून से 22जुलाई)
इस सप्ताह आपको ये संदेश मिल रहा है की यदि घमंड को हावी होने दिया तो रिश्तों में अन बन हो सकती है। यदि आप शांति सहजता और सरलता से किसी भी तकरार या विरोध का सामना करेंगे तो रिश्ते एक नए मार्ग पर चलेंगे जो सुखद होगा। कुछ लोगो को कुछ समय के लिए प्रिय मित्र अथवा जीवन साथी से अलग भी रहना पड़ सकता है। कुछ लोगों के नए संबंध बनेंगे।
सिंह (23जुलाई से 23अगस्त)
इस समय कुछ लोग गहन विचार में है, कुछ एक शांत ध्यान अवस्था में हैं। समय रुका हुआ सा है। और ये ठहराव एक नई रचनात्मक ऊर्जा को जन्म देने के लिए है। कुछ सिंह राशि वाले इस समय अधिक भावुक भी हो सकते है। आप अपने प्रियजनों को अधिक सहयोग देंगे। परिवार और संबंध में प्रगाढ़ता आएगी।
कन्या ( 23अगस्त से 22 सितंबर)
इस सप्ताह आपके जीवन में दो विपरीत शक्तियों का बोलबाला रहेगा। एक आपको कलह करने की लिए कहेगी और दूसरी शांति से माहौल को समझने की। ये द्वंद अंतरिक भी हो सकता है। नीरसता आप पर हावी हो रही हैं, साथ ही बेचैनी भी। ऐसी स्थिति में यदि आप किसी विवेकी व्यक्ति की सलाह माने तो अच्छा होगा। रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि आपको नई ऊर्जा देगी।
तुला (23सितम्बर से 22 अक्टूबर,)
ये समय आपके लिए भय का नही आत्मविश्वास का है। आत्मविश्वास ही आपको सफल बनाएगा। झगड़ालू प्रवृति के लोगो से दूर रहें इस में ही भलाई है। किसी पुरानी नकारात्मक ऊर्जा का अंत निकट है। यदि आप स्वयं को रूढ़ीवावादिता से मुक्त रखेंगे तो शुभ होगा।
वृश्चिक (23अक्तूबर से 21नवंबर)
इस सप्ताह हो सकता है की आप थकान का अनुभव करें। आपमें से कई को लगे कि सफलता हाथ नहीं लगेगी। कुछ लोग ये महसूस कर सकते है कि वो अकेले ही सारी जिम्मेदारी उठा रहे है पर उन्हे उचित पुरस्कार नही मिल रहा। न ही उन्हें कोई श्रेय दे रहा है। आपको दूरदर्शिता रखनी होगी। लक्ष्य और श्रेय आपके समक्ष है पर आप उसे देख नहीं पा रहे। निराश न हो। कुछ लोगो को विरासत या संपति के लिए लड़ना पड़ सकता है। यहां विवेक ही आपका साथी है। आत्म विश्वास के जरिए आप सफल होंगे।मनोबल बनाए रखिए।

धनु ( 22नवंबर से 21दिसंबर)
यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो शीघ्र विवाह के संकेत हैं। जो जीवन साथी की तलाश में हैं इस सप्ताह संभवतः उनकी भेंट होगी । आपमें से कुछ लोग गहन चिंतन में हैं। कुछ भविष्य की योजना बना रहे हाय। कुछ अध्यात्मिक जागृति की ओर अग्रसर है। सांसारिक और भावनात्मक जगत में आप नई उपलब्धि प्राप्त करेंगे।
मकर ( 22दिसंबर से 19 मार्च)
मकर राशि वाले रुका हुआ धन और सम्मान प्राप्त करेंगे। आपमें से कुछ को पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी। यदि आप किसी शुभ समाचार की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो वो इस सप्ताह ही मिल सकता है। जिन्होंने व्यापार में धन लगाया है वो लाभ कमाएंगे। साथ ही सावधान रहें उन लोगो से जो सगे बन कर आपकी ठग सकते हैं। इस सप्ताह किसी को अध्र्य न दे।आर्थिक और पारिवारिक सुरक्षा जरूर करें।
कुंभ ( 20जनवरी से 19 फरवरी)
यदि आप लड़ कर जितना चाहते है तो पराजय ही हाथ लगेगी । यदि आप पराजित हो चुके है तो आपको दो कदम पीछे हट कर हठधर्मिता छोड़नी होगी अन्यथा आगे बड़ा नुकसान हो सकता है। दोनो ही स्थिति में आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। सत्य को स्वीकार करिए, हठ को त्यागिये, आत्म सम्मान के साथ आगे कदम रखिए। ऐसा करने से जहां अभी आप असफल हैं वहां सफल होंगे।
मीन(19फरवरी से 20मार्च)
इस समय सफलता प्राप्त करने के लिए आपको झूठे घमंड को छोड़ना होगा। हो सकता है आपमें से कुछ पारिवारिक झगड़ों का सामना कर रहें हों। पैतृक संपत्ति को लेकर भी कलह हो सकती है। सबकी भलाई और उन्नति व्यावहारिक नजरिए अपनाना फलदायक होगा। कुछ लोग नया मकान खरीद सकते है। कुछ घर को नए रूप में सजाएंगे।
चेतावनी
टैरो कार्ड्स अति प्राचीन काल से दैवीय एवं दिव्य संदेश और मार्ग दर्शन प्राप्त करने के लिए उपयोग होते आ रहें हैं। ये ऊर्जा के संकेत हैं । आप इन्हें स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं। कोई भी संदेश पत्थर की लकीर नहीं होता। हम सब फ्री विल द्वारा संचालित है।

नीलम साहू

One thought on “जानिए क्या कहते आपके सितारें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *