मकर संक्रांति 2021 पर क्या करें जाने प्रसिद्ध लाइफ कोच मनोज जैन से

मकर संक्रांति 2021 पर क्या करें
माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन से यानी 14 जनवरी से सूर्य उत्‍तरायण होकर भ्रमण करना शुरू करते हैं। इसलिए इस दिन को धार्मिक मान्‍यताओं में बहुत खास अवसर माना जाता है।
मकर संक्रांति पर दान सौगुणा फल प्राप्त होता है। इसके चलते उपयुक्त व्यक्ति को यथा शक्ति दान करें। इससे आपके जीवन में समृद्धि का आगमन होगा।
मकर संक्रांति पर तिल के दान के साथ ही भगवान विष्‍णु, सूर्य और शनिदेव की तिल से पूजा की जाती है।
इस दिन तिल का दान करने से शनि दोष भी दूर होता है।
इस दिन झाडू खरीदना चाहिए। माना जाता है कि झाडू में देवी लक्ष्मी का वास होता है। झाड़ू खरीदने के लाने घर में समृद्धि का आगमन होता
मकर संक्रांति पर गोशाला में जाकर गायों को चारा खिलाना चाहिए।
मकर संक्रांति के अवसर पर कंबल का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आप राहु के अशुभ प्रभाव से भी दूर रहते हैं।
गुड़ का दान करने के साथ ही इस दिन कुछ मात्रा में गुड़ हम सभी को खाना भी चाहिए। ऐसा करने से शनि, गुरु और सूर्य तीनों के दोष दूर होते हैं।
उड़द (खिचड़ी) का संबंध शनि देव से माना जाता है और इसका दान करने से शनि दोष दूर होते हैं।
मकर संक्रांति पर वस्‍त्रों का दान भी महादान माना गया है।
मकर संक्रांति पर शुद्ध घी का दान करने से आपको करियर में लाभ के साथ सभी प्रकार की भौतिक सुविधाएं प्राप्‍त होती हैं और साथ मोक्ष प्राप्ति का मार्ग भी प्रशस्‍त होता है।
इसका ध्यान रखें
मकर संक्रांति पर पिता तुल्य व्यक्ति से बहस या गुस्सा न करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके सभी अच्छे कर्म व्यर्थ हो  जाते हैं।
वस्तुशात्री मनोज जैन जी के अपडेट के लिए आप उन्हें उनके इंस्टाग्राम पर फॉलो भी कर सकते हैं।
https://instagram.com/manoj.jain16?igshid=13uzx71q105nr

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *