मैंने प्यार किया के संगीतकार का निधन

 

फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ और हम आपके है कौन का म्यूजिक देने वाली संगीतकार जोड़ी राम लक्ष्मण के लक्ष्मण का निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
उनके बेटे के अनुसार उनके पिता ने कोराना वैक्सीन की एक सप्ताह पहले दूसरी डोज ली थी तब से उन्हें कमजोरी महसूस हो रही थी और बुखार भी था और फिर उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गयी।
मशहूर संगीतकार राम लक्ष्मण का वास्तविक नाम विजय पाटिल था। दरअसल विजय के एक और साथी थे सुरेन्द्र। दोनों साथ मिलकर संगीत के क्षेत्र में काम करते थे। सुरेन्द्र को राम और विजय को लक्ष्मण कहा जाता था। 1976 में सुरेन्द्र की मृत्यु के बाद विजय ने अपना नाम राम लक्ष्मण ही रख लिया और इसी नाम से बॉलीवुड में प्रसिद्ध हुए।
राम लक्ष्मण ने करीब 150 फिल्मों में संगीत दिया था जिसमें हिंदी के अलावा मराठी और भोजपुरी भी शामिल है। मराठी फिल्ममेकर और अभिनेता दादा कोंडके ने उन्हें अपनी फिल्म ‘पांडु हवलदार’ के लिए बतौर संगीतकार साइन किया था।
सूरज बड़जात्या के वो मनपसंद संगीत कार थे लेकिन तीन हिट फिल्मों के बाद सूरज बड़जात्या ने जब मैं प्रेम की दीवानी हूँ उन्हें संगीतकार के रूप में नहीं लिया तो उन्होंने राजश्री बैनर के साथ दुबारा काम ना करने का निश्चय किया । उनके संगीत के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *