साप्ताहिक भविष्य

जून 7 से जून 13
सबके लिए संदेश : इस सप्ताह का प्रारंभ दुविधा से होगा। दो विभिन्न प्रकार की ऊर्जाएं आपको अपनी ओर आकर्षित करेंगी। कई लोग एक नई प्रकार की आध्यामिक शक्ति का अनुभव करेंगे जो आपको नए दृष्टिकोण देगी। अकेले ही आप अपने विरोधियों को परास्त कर देंगे। विश्व के कुछ देश आत्म निर्भर हो कर विकास करेंगे।

मेष ( 21 मार्च से 19 अप्रैल)
आप एक विशेष व्यक्ति द्वारा प्रभावित हो कर कुछ पुराने बंधनों से मुक्त होंगे। एक नई दोस्ती की शुरुआत होगी। जिनका विवाह होने की उम्र है उनके विवाह के संकेत हैं। आप इस सप्ताह भावनाओं से अधिक जुड़ेंगे।

वृषभ ( 20 अप्रैल से 20 मई )
इस सप्ताह आप अग्नि की ऊर्जा का अनुभव करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। यदि आप नए सदस्य के आने की प्रतीक्षा में हैं तो परिवार में उसके आने की खुशी जल्द ही मिलेगी। हो सकता है की आप थोड़ा लापरवाह हो सकते हैं। सप्ताह के अंत तक आपको नई शुरुआत के संकेत मिलेंगे। आप नए मित्र से मिलेंगे।

मिथुन ( 21 मई से 20 जून)
आर्थिक प्रयास सफल होंगे। आपके लिए सतर्क रहने का समय है। अनर्थक खर्चों से बचें। परिवार में कुछ अन बन हो सकती है। शुरू में ही इसे संभाल लें अन्यथा ये बड़ा मतभेद बन सकती है।

कर्क (21 जून से 22 जुलाई )
सप्ताह की शुरुआत में किसी सूचना के मिलने की संभावना है, जिसका आप काफ़ी दिनों से इंतज़ार कर रहे है। दुश्मनों से सावधान रहें । हो सकता है कोई आपको ठग ले। कुछ लोगों के लिए एक बुरा दौर खत्म होगा।

सिंह ( 23 जुलाई से 22 अगस्त)
इस सप्ताह फूक फूक के कदम रखिए। कई काम शुरू होते होते रुक जायेंगे। जीवन साथी से अन बन हो सकती है। कुछ पुराना समाप्त होगा। नए का निर्माण उसके बाद ही होगा।

कन्या( 23 अगस्त से 22 सितंबर)
इस सप्ताह विवेकशील होने का समय है।कोई भी खर्चा करने से पहले दो बार सोचने की आवश्यकता है। आपने पिछले कई दिनों से अथक परिश्रम किया है , अब सफलता आपके समक्ष है। आप कुछ देर आराम कर के फिर से आगे काम कर सकते हैं।

तुला ( 23 सितंबर से 22 अक्टूबर)
नए मित्र बनेंगे। नए संबंधों की शुरुआत होगी। जो लोग विवाह योग्य है उनके विवाह के संकेत है। इस सप्ताह आप हठ से सहारे सफल नहीं हो सकते। आपकी आत्मिक शक्ति एवं कार्य कौशल आपको सफलता दिलाएगा।

वृश्चिक ( 23 अक्टूबर से 21 नवंबर)
इस सप्ताह की शुरुआत नए कार्य और धन वृद्धि से होगी। नए मित्र मिलेंगे। नए काम शुरू होंगे। यदि आप नौकरी की तलाश में है तो नौकरी मिलेगी। कुछ लोगो के विवाह संबंध बनेंगे। हो सकता है की आप कार्य क्षेत्र में दोहरी भूमिका निभाएं। स्वयं ही निर्णय लें।

धनु ( 22 नवंबर से 21 दिसंबर)
विरोधियों पर्व सफलता मिलेगी। आप अपने संकटों को समाप्त करने में सक्षम होंगे। एक नई ऊर्जा का संचार होगा। सुखद संदेश भी प्राप्त होंगे। अनेक सफलताएं मिलने के कारण आप थोड़ा लापरवाह हो सकते है। इस लापरवाही से बचें। सब शुभ होगा।

मकर(22 दिसंबर से 19 जनवरी)
आप इस सप्ताह सफलता के संदेश से प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध सुखद रहेंगे। सारे सितारे आपके पक्ष में है बस आप उन्हें सकारात्मक दृष्टि से देख नही रहे है। पूर्ण सफलता मिलने में थोड़ा समय लगेगा । निराश न होए।

कुंभ ( 20 जनवरी से 18 फरवरी)
इस सप्ताह अनेक समाचार मिलेंगे । नए कार्य की शुरुआत होगी। आर्थिक सफलता मिलेगी। धन वृद्धि के संकेत हैं। डिजिटल दुनिया में आप सक्रिय रहेंगे। सफलता आपके साथ है।

मीन ( 19 फरवरी 20 मार्च )
इस सप्ताह आपको विवेक और ज्ञान की रौशनी सहायता देगी। कई स्थितियां आपके पक्ष में नहीं रहेंगी। इसलिए आपका अंतर्मन आपको सहारा देगा। पुराना ज्ञान और धर्म में रुचि भी आपको मानसिक शांति देने में सहायक होगी।

अस्वीकरण: टैरो संदेश देने में सहायक होते हैं । परंतु अपने भाग्य विधाता आप खुद हैं। आप जो चाहें वो स्वयं ही कर सकते है। टैरो के संदेश आपको मार्गदर्शन दे सकते हैं। उन्हें चुनना या अस्वीकार करना आपकी स्वतंत्र इच्छा पर निर्भर है।
Dr. Neelam Sahu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *