हॉरर-फ़ैंटेसी थ्रिलर फ़िल्म तीन भाषाओं में देश भर के 650 से ज़्यादा स्क्रीन में दर्शकों को कर रही आकर्षित
28 फरवरी 2025: साउथ सिनेमा का सिल्वर स्क्रीन पर जादू बरकरार है। इसी कड़ी में पीए विजय द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फ़ैंटेसी- हॉरर-थ्रिलर फ़िल्म अगथिया आज बड़े पैमाने पर पूरे भारत में रिलीज हो गई है।तीन भाषाओं में देश भर के 650 से ज़्यादा स्क्रीन पर यह तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में फिल्म दर्शकों को आकर्षित कर रही है। वेल्स फ़िल्म इंटरनेशनल लिमिटेड और वैम इंडिया के बैनर तले बनी इस सिनेमाई कृति ने तमिल सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुँचा दिया है। एक मध्यम स्केल की मूल रूप से स्थानीय तमिल फ़िल्म के लिए यह सिनेमा मील का एक पत्थर सिद्ध हुआ है। तमिल सिनेमा के इतिहास में इस पैमाने की फ़िल्म के लिए यह सबसे भव्य पैन इंडिया रिलीज़ है, जो सभी प्रमुख राज्यों में दर्शकों तक पहुँच रही है।
हॉरर और फैंटेसी का अद्भुत मिश्रण अगथिया एक रोमांचक थ्रिलर है जो बेहतरीन सीजीआई, रोंगटे खड़े कर देने वाले दृश्यों और एक आकर्षक कहानी कहने के अंदाज़ से भरपूर है। यह फिल्म एक साधारण व्यक्ति की यात्रा पर आधारित है, जो फरिश्तों और अंधेरी ताकतों के बीच एक महाकाव्य लड़ाई में फंस जाता है। सिनेमा दर्शकों को शानदार और भावनात्मक रूप से मनोरंजक अनुभव प्रदान करता है। सुपर नेचुरल चीजों को एक्शन से भरपूर कहानी में एक अनूठे आधार के साथ पिरोया गया है। अगथिया भारतीय हॉरर-फ़ैंटेसी सिनेमा को फिर से परिभाषित कर रही है। अगथिया एक दिलचस्प ऐतिहासिक आयाम की भी खोज करती है। निर्देशक पा विजय ने भारत के इतिहास और ब्लैक एंड व्हाइट दौर के दौरान स्वदेशी आविष्कारों को कुशलता से दर्शाया है। इन ऐतिहासिक तथ्यों को समकालीन कथा के साथ जोड़ते हुए, उन्होंने एक मार्मिक माँ-बेटे के रिश्ते को गढ़ा, जिससे कहानी में भावना और गहराई जुड़ गई। उनकी कहानी कहने की कला चुस्त संवाद और तेज निर्देशन से बेहतर ढंग से सामने आती है, जिससे अगथिया सिर्फ़ एक विजुअल एंटरटेनर नहीं है बल्कि यह आत्मा, इतिहास और मनोरंजक ड्रामे वाली फिल्म है। बेहतरीन कलाकारों की मौजूदगी वाली इस फिल्म में इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े नाम शामिल हैं। को और गोरिला में अपने अभिनय के लिए मशहूर जीवा इस फिल्म के हीरो हैं, साथ ही एक्शन किंग अर्जुन सरजा भी हैं, जो इस मनोरंजक कहानी में अपनी शानदार स्क्रीन उपस्थिति लेकर आए हैं। थिरुचित्राम्बलम और मद्रास कैफे में अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर राशी खन्ना ने कहानी में गहराई और रोमांच जोड़ा है। फिल्म में योगी बाबू की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग गुदगुदाती है, साथ ही एडवर्ड सोनेंब्लिक भी हैं, जो आरआरआर और इनसाइड एज में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं।
युवान शंकर राजा का संगीत, दीपक कुमार पाधि का छायांकन और सैन लोकेश की एडिटिंग ने अगथिया को एक तकनीकी मास्टरपीस बना दिया है जो खूबसूरत दृश्यों को एक आकर्षक कहानी के साथ सहजता से जोड़ती है। फिल्म के हर पहलू को बड़े पैमाने पर सिनेमाई अनुभव प्रदान करने के लिए बड़ी बारीकी से तैयार किया गया है, जो इसे हॉरर-थ्रिलर के शौकीनों के लिए ज़रूर देखने लायक बनाया है।
वैम इंडिया के संस्थापक और प्रबंध निदेशक, अनीश अर्जुन देव का कहना है कि, “अगथिया सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं एक जुनून है जो आधुनिक तकनीक के साथ मिलकर कहानी कहने की ताकत को दिखाती है। हम एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते थे जो न केवल मनोरंजन करे बल्कि दर्शकों पर एक स्थायी छाप भी छोड़े। हम यह देखकर काफी उत्साहित हैं, भारत भर के लोगों ने इस रोमांचक तमाशे को जिस तरह अपनाया है।”
निर्माता और वेल्स फिल्म इंटरनेशनल के हेड डॉ. इशारी के. गणेश ने कहा, “अगथिया सिर्फ एक फिल्म नहीं है – यह एक सिनेमाई अनुभव है। उच्च-स्तरीय वीएफएक्स, एक मनोरंजक कहानी और एक यूनिवर्सल अपील के साथ, हम आखिरकार इस सिनेमाई चमत्कार को देश भर के दर्शकों के लिए लेकर आ गए हैं। हमने तमिल सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ाया है, और अब, दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर इस का अनुभव करने का समय आ गया है।” अगथिया पूरे भारत के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है, जिसमें दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखने की सभी खूबियां हैं।
Leave a Reply