14 जून से 20 जून साप्ताहिक भाग्यफल जानिए क्या कहते है आपके सितारे

सबके लिए संदेश:
समस्त सुख सुविधाओं के रहते भी आपका मन खिन्न है। अपने से अनेक अपनी एटीएम उन्नति के लिए प्रेरित है। सांसारिक साजो सामान से आपका मन ऊब चुका है और आप आत्मिक विकास की ओर बढ़ रहे हैं। कुछ अन्य लोग नए काम शुरू करना चाहते है पर राज में बढ़ाओ को देख कर घबरा गए हैं।ये समय लड़ने का नहीं बल्कि नए तरीकों को खोजने का है जो आपको सम्पन्न बनाएगा। कुल मिला कर उन्नति के नए मार्ग ढूंढ कर आगे बढ़ने का समय है। संपन्नता आपके सामने है । इस बार उसको पाने के तरीके नए होंगे।

मेष ( 21 मार्च से 19 अप्रैल)
आर्थिक क्षेत्र में किए गए आपके प्रयास तुरंत फल नहीं देंगे क्योंकि बड़े कार्य का परिणाम देर से ही आता है। आपके प्रसास किए जा चुके है फल आने में देर है।पारिवारिक परिवेश सुख दायक रहेगा । बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें दो अलग अलग स्थानों से नियुक्ति पत्र मिलेगा जी दुविधा के कारण हो सकता है। सोच समझ कर निर्णय लेने का वक्त है।

वृषभ ( 20 अप्रैल से 20 मई )
सप्ताह के शुरू में आप अवसाद से ग्रसित हो सकते हैं। पर जल्दी ही आप स्वयं पर नियंत्रण पा लेंगे। परिवार के युवा सदस्य आपकी लिए सुख और आनंद का कारण बनेंगे। कुछ लोगो को नई ऊर्जा का अनुभव होगा। कुछ लोग साथ जुड़ेंगे तो कुछ पुराने साथी बिछुड़ेगे । हो सकता है आपके और उनके मार्ग अलग अलग होने। पारिवारिक सुख सम्पदा बनी रहेगी। परिवार में किसी नए उत्सव की तैयारी के संकेत हैं।

मिथुन ( 21 मई से 20 जून)
इस सप्ताह का प्रारंभ खुशहाली से होगा। परिवार और दोस्तों से मेल मिलाप होगा। सम्मान और समृद्धि दोनों ही में वृद्धि होगी। जो लोग प्रेम संबंध में हैं उनके संबंध टूटने के संकेत हैं। ये आपकी दुविधा के कारण भी हो सकता है। सावधान रहे कोई मित्र अथवा निकटतम व्यक्ति धोखा दे सकता है। कुछ लोगो को पता चलेगा की उनका प्रिय पहले से ही किसी और संबंध में है। ये समय आपके लिए सब भुला कर आगे बढ़ने का होगा। इसमें ही आपकी विजय है।

कर्क (21 जून से 22 जुलाई)
ये समय आपके लिए धैर्य का है ।हो सकता है आपके जीवन में कुछ संबंधों का अंत हो। कुछ लोगों के काम भी रुक सकते हैं। पर आने वाले समय में आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी । वक्त ऐसा है की आप किसी नए संबंध से जुड़ें और उसके कारण आप नई शुरुआत करें। आने वाला समय सुंदर होगा।

सिंह ( 23 जुलाई से 22 अगस्त)
आप किसी नई ऊर्जा से जुड़ कर नए व्यापारिक काम करेंगे। जो लोग नौकरी में है उनको प्रोमोशन मिलेगा। यदि आपके साथ किसी ने धोखा किया है तो उसको उसके कर्मो का फल मिलेगा। कोई अचानक मिला समाचार आपको परेशान कर सकता है। अच्छा समय आने की प्रतीक्षा करें। धैर्य से काम लें।

कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर)
आपको नए कार्य की शुरुआत के दो अवसर मिलेंगे। सही निर्णय ले कर आप सफल ही सकते है। जो लोग विवाह योग्य है उनके लिए सुंदर योग्य जीवन साथी मिलने के संकेत है। हो सकता है की आप आर्थिक रूप से खुद को कमज़ोर समझ रहें हो पर यदि आप ईश्वर की दी हुई कृपा को पहचानेगे और उसका आभार व्यक्त करेंगे तो आप देखेंगे कि संपन्नता आपके चारों ओर है।

तुला(23 सितंबर से 22 अक्टूबर)
इस सप्ताह सावधान रहने की जरूरत है हो सकता है की आपका कोई निर्णय गलत हो जाए जिसके कारण किसी काम में बाधा खड़ी हो जाए। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। बेहतर होगा की अनुभवी व्यक्ति की सलाह ली जाए। परिवार में स्त्री पक्ष के स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखने की जरूरत है। बिना विचार और सलाह के कोई काम न करें।

वृश्चिक (23 अक्टूबर से 21 नवंबर)
इस सप्ताह आपका आध्यामिक पक्ष जागृत होगा। आपको अपनी विवेक की शक्ति क्षीण होती लगेगी। तर्क से आप कुछ भी जीत नहीं पाएंगे। हो सकता है कि कुछ लोगों को कोई बाहरी शक्ति या व्यक्ति दिशा भ्रमित कर दे। सावधान रहिए। हो सकता है कि कोई आपको धोखा भी दे। यदि आप किसी प्रयास में बहुत समय से लगे हैं तो वो विफल हो जाए। ये आपको एक नई अंतर्दृष्टि देगा। जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति भी आ सकता है जो आपको नई राह दिखाए। यदि आप किसी गुरु की तलाश में हैं तो वह गुरु आपको जल्दी ही मिलेगा।

धनु ( 22 नवंबर से 21 दिसंबर)
पारिवारिक उथल पुथल रह सकती है जिसके कारण आपका मन खिन्न हो सकता है। परिवार में स्वस्थ के प्रति सचेत रहें। हो सकता है किसी स्त्री के कारण क्लेश पैदा हो । विवेक और समझ से काम लेने का समय है। यदि एक नई दृष्टि से परिस्थिति को समझा जाए तो बहुत कुछ संभल सकता है।

मकर (22 दिसंबर से 19 जनवरी)
ये सप्ताह संतुलन बनाए रखने का है नाहक वाद विवाद से बचें। संतुलन बनाए रखें। दोनो पक्षों को धैर्य से समझें और फिर निर्यान लें। किसी नए शौक के शुरू होने के संकेत हैं जो आर्थिक रूप से लाभदायक हो सकता है। कुछ लोगो के जीवन में एक नई सकारात्मक ऊर्जा के आनें के भी संकेत हैं।

कुंभ ( 20 जनवरी से 18 फरवरी )
पुराने साथी आपका साथ छोड़ सकते है और कोई नया मित्र मिलेगा। पारिवारिक माहौल तनाव भरा हो सकता है। इच्छा पूर्ति में बाधा आ सकती। कोई आपकी खुशियों में रुकावट बन रहा है। सावधान रहिए।

मीन( 19 फरवरी से 20 मार्च)
ये सप्ताह रुके हुए काम बनने का है। कार्य क्षेत्र मै आप व्यस्त रहेंगे। कुछ लोग आराम करने की भी सोचेंगे। सफलता के बाद आप कुछ देर आप आराम और विचार करना चाहेंगे। इस विचार और मनन के दौर में हो सकता है प्रेम पक्ष कहीं छूट जाए। सतर्क रहिए। और जीवन के हर क्षेत्र का ध्यान रखिए।

Dr. Neelam Sahu
यहां दिए गए भाग्यफल सभी राशियों के लिए हैं । ये जरूरी नहीं की सारी बातें आपके लिए सत्य हों क्योंकि ये एक सामान्य गणना है। ये ध्यान रखें कोई भी बात पत्थर की लकीर नहीं होती। हम अपनी स्वतंत्र इच्छा से अपना जीवन बनाते हैं।
नमस्ते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *