हैदराबाद, 7 सितंबर 2026: तेलंगाना की खूबसूरती, प्रतिभा और समृद्ध संस्कृति को अब एक नया और ग्लैमरस मंच मिलने जा रहा है। हैदराबाद में फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2027 का आधिकारिक शुभारंभ किया गया। फैशन, ब्यूटी, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट की दुनिया को एक साथ जोड़ने वाली यह नई पहल तेलंगाना की खास पहचान और यहां की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस खास लॉन्च में फेमिना मिस इंडिया साउथ 2026 इंदु फाल्गुणी और फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2024 प्रकृति कंबम ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। दोनों की मौजूदगी ने कार्यक्रम में ग्लैमर का तड़का लगाया। यह आयोजन राज्य की उन युवा महिलाओं के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक बना, जो फैशन, मनोरंजन और पेजेंट्री की दुनिया में अपना मुकाम बनाना चाहती हैं।
मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन, वर्ल्डवाइल्ड मीडिया और टाइम्स समूह की इकाई, ने मेघा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को तीन वर्ष की अवधि के लिए फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना का एक्सक्लूसिव स्टेट लाइसेंसी नियुक्त किया है। यह साझेदारी 2026 से प्रभावी है और इसमें मीडिया कनेक्ट एसोसिएशन पार्टनर के रूप में जुड़ा है। इस पहल के रणनीतिक साझेदारों में जिलानी ग्रुप, GFC हेल्थ मिशन और नॉर्थ बाउंड हॉस्पिटैलिटी शामिल हैं। कार्यक्रम का आधिकारिक लॉन्च द वेस्टिन हैदराबाद माइंडस्पेस में आयोजित किया गया, जो इस आयोजन का हॉस्पिटैलिटी और वेन्यू पार्टनर रहा।
फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2027 को सिर्फ एक ब्यूटी पेजेंट तक सीमित नहीं रखा गया है। इसका उद्देश्य तेलंगाना की उस खास पहचान का जश्न मनाना है, जिसमें राज्य की समृद्ध विरासत, परंपराएं, कला, हथकरघा, खान-पान, त्योहार, जीवनशैली और तेजी से आगे बढ़ती नई पीढ़ी की सोच शामिल है।
काकतीय काल की ऐतिहासिक विरासत से लेकर तेलंगाना के शहरों और कस्बों की जीवंत परंपराओं और हैदराबाद की आधुनिक, कॉस्मोपॉलिटन पहचान तक, यह राज्य अपनी संस्कृति और आधुनिकता के खूबसूरत मेल के लिए जाना जाता है। फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2027 इसी विविधता और विशिष्टता को मंच पर लाने का प्रयास करेगा।
इस मंच के जरिए ऐसी युवतियों की तलाश की जाएगी, जिनमें खूबसूरती और गरिमा के साथ आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, बुद्धिमत्ता, प्रतिभा, महत्वाकांक्षा और अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने का जज्बा हो।
टैलेंट हंट का दायरा सिर्फ हैदराबाद तक सीमित नहीं रहेगा। तेलंगाना के अलग-अलग शहरों, कस्बों और क्षेत्रों से उभरती प्रतिभाओं को इस मंच से जोड़ने की योजना है। इसका उद्देश्य अलग-अलग पृष्ठभूमि से आने वाली युवतियों को अपनी पहचान और व्यक्तित्व सामने रखने का अवसर देना है, साथ ही उन्हें प्रोफेशनल ग्रूमिंग, मेंटरशिप और नए अनुभवों से जोड़ना है।
मीडिया से बातचीत के दौरान इंदु फाल्गुणी और प्रकृति कंबम ने तेलंगाना की युवा महिलाओं में मौजूद अपार प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह राज्य की उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकती है। दोनों ने अपने मिस इंडिया सफर के अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों को पूरे आत्मविश्वास के साथ इस मंच का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
जिलानी ग्रुप के चेयरमैन और चीफ एडवाइजर – संपत्ति, KSMCA, GoK, MKHH जिलानी ने कहा, “तेलंगाना की अपनी एक बेहद मजबूत पहचान, समृद्ध संस्कृति और प्रतिभा है। आज की युवा पीढ़ी भी उतनी ही आत्मविश्वासी है और राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने का सपना देख रही है। फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2027 हमारी समृद्ध विरासत और आज की युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं के बीच एक खूबसूरत सेतु बन सकता है। हमें खुशी है कि हम ऐसी पहल का हिस्सा हैं, जो तेलंगाना की प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच देने की दिशा में काम कर रही है।”
मेघा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ सदाशिव एम. कोटली के साथ मीडिया कनेक्ट की सीईओ दिव्या, जिलानी ग्रुप के चेयरमैन एवं चीफ एडवाइजर – संपत्ति, KSMCA, GoK, MKHH जिलानी, GFC हेल्थ मिशन के एमडी एवं फाउंडर डॉ. अनीश गोनुगुंतला और नॉर्थ बाउंड हॉस्पिटैलिटी के डायरेक्टर मंजीत एसपी ने मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन के प्रति आभार व्यक्त किया और तेलंगाना एडिशन को प्रतिभा खोज, ग्रूमिंग और बेहतर अवसरों के मजबूत मंच के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता जताई।
फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2027 के लिए राज्यस्तरीय ऑडिशन अक्टूबर और नवंबर 2026 के दौरान विभिन्न चरणों में आयोजित किए जाने की योजना है। इसके बाद ग्रैंड फिनाले दिसंबर 2026 में हैदराबाद में आयोजित किए जाने की संभावना है। ऑडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन अब शुरू हो चुके हैं और इच्छुक प्रतिभागी www.feminamissindiatelangana.com पर आवेदन कर सकती हैं।
इस मंच से चुनी गई प्रतिभाओं को मिस इंडिया के बड़े प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही फैशन, मॉडलिंग, एंटरटेनमेंट, मीडिया, लाइफस्टाइल, ब्रांड एसोसिएशन और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पेजेंट्री के क्षेत्र में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं।
तेलंगाना के लिए यह पहल सिर्फ एक पेजेंट नहीं, बल्कि प्रतिनिधित्व का भी अवसर है। इसका उद्देश्य राज्य की विशिष्ट संस्कृति, पहचान और युवा प्रतिभा को देश के सामने लाना और नई पीढ़ी की महिलाओं को अपनी कहानी और अपनी पहचान दुनिया के सामने रखने के लिए एक मजबूत मंच देना है।











Leave a Reply