धर्मा प्रोडक्शन फिर अपनी वही साख बनाने की कोशिश में लगा है आज ही उनकी नई फिल्म का ट्रेलर देखा जिसका नाम है चांद मेरा दिल। पिछले साल सैयारा ने जो धूम मचाई थी शायद वो लोगों के जेहन में है खैर आते हैं फिल्म चांद मेरा दिल जिसे निर्देशित किया विवेक सोनी ने और मुख्य कलाकारों की बात करे तो नायिका में अनन्या पांडेय हैं और नायक में लक्ष्य है जो आर्यन खान की नेटफ्लिक्स वाली बॉलीवुड सीरीज से अपनी एक अलग छाप छोड़ चुके हैं
खैर करीब ढाई मिनट का ट्रेलर में वैसे देखने को कुछ नया नहीं हैं वही लड़की से दिल टूटना और लड़के का पागलपन फिर कहानी पीछे जाती है और उनका प्यार और फिर लड़की दोस्त के रूप में लड़के के घर पहुँचती हैं टूटना बिछड़ना कहानी में कोई नया पन नहीं दिखता लेकिन अभिनय में अनन्या गंभीर दिख रही और लक्ष्य भी युवा प्रेमी का प्रतिनिधित्व करते दिखते हैं। फिल्म का गाना चांद मेरा दिल पीछे बजता दिखता है तो हैं लेकिन असर नहीं डालता पता नहीं 22 मई को ये फिल्म जब सिनेमा घरों में आएगी तो दर्शक इसे देखने आयेंगे कि नहीं क्या पता शायद ओटीटी में देखने का इंतजार करें।
बेअसर है चांद मेरा दिल ट्रेलर












Leave a Reply