अहान पांडे अपनी बहन अलाना पांडे की शादी में अपने शानदार डांस मूव्स की वजह से इंटरनेट पर वायरल हो गए थे। उनके डांस वीडियो ने यूट्यूब पर 46 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल किए थे। हर किसी को उम्मीद थी कि यश राज फिल्म्स और मोहित सूरी अपनी डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ में अहान को डांस करते हुए पेश करेंगे, लेकिन निर्देशक ने सभी को चौंकाते हुए उन्हें एक बेहद इंटेंस अवतार में पेश किया, जिसने दर्शकों को दीवाना बना दिया।
‘सैयारा’ ने अहान को रातोंरात स्टार और जेन ज़ी सेंसेशन बना दिया, क्योंकि पूरी नई पीढ़ी उनके इमोशनल और प्यार में डूबे लवर बॉय इमेज की दीवानी हो गई।
पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर लगातार यह चर्चा हो रही थी कि अहान के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर एक लार्जर देन लाइफ वाले हीरो के रूप में देखना चाहते हैं, जो गाए भी और डांस भी करे। अब लगता है कि यश राज फिल्म्स उनकी यह इच्छा उनके दूसरे प्रोजेक्ट, यानी अली अब्बास ज़फर की अनटाइटल्ड फिल्म में पूरी करने जा रहा है।
एक सूत्र ने बताया,“सालों तक अहान इंटरनेट पर सिर्फ कुछ झलकियों के जरिए लोगों के बीच मौजूद थे, लेकिन उनकी बहन अलाना पांडे की शादी ने उन्हें एक ऑनलाइन फेनोमेनन बना दिया। खास तौर पर ‘आई एम द बेस्ट’ गाने पर उनका डांस वीडियो इंस्टाग्राम और फैन पेज़ पर जबरदस्त वायरल हुआ। इसके अलावा कज़िन अनन्या पांडे के साथ ‘सात समुंदर पार’ पर किया गया उनका डांस भी इंटरनेट पर छा गया। फैंस ने कमेंट सेक्शन में उन्हें ‘स्टार मटेरियल’ बताते हुए उनके एक्सप्रेशंस, टाइमिंग और स्क्रीन प्रेज़ेंस की जमकर तारीफ की थी, वो भी उनकी आधिकारिक डेब्यू घोषणा से पहले।
अब अली अब्बास की फिल्म में फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज होने वाला है!” अहान यूके में एक डांस नंबर शूट करने वाले हैं। सूत्र ने आगे कहा,“यह पहली बार होगा जब अहान बड़े पर्दे पर डांस करते नजर आएंगे और हमें उम्मीद है कि यह पल बेहद खास और शानदार होगा। चार दिनों का शूट प्लान किया गया है, जिसमें अहान को उसी अंदाज़ में गाते और डांस करते दिखाया जाएगा, जैसा हमने वर्षों से बड़े सितारों को करते देखा है। यह गाना मैनचेस्टर में शूट होगा, जहां इस एक्शन एंटरटेनर की काफी शूटिंग हो रही है। इस सीक्वेंस में अहान अपने सबसे सहज और स्टार वाले अंदाज़ में नजर आएंगे और आदित्य चोपड़ा व अली अब्बास ज़फर उन्हें स्क्रीन पर इसी तरह पेश करना चाहते हैं।”
अहान यूके में शूटिंग के दौरान अपने ऑफ डे पर इस गाने की रिहर्सल करेंगे और फिर शूटिंग शेड्यूल के आखिर में इस गाने की शूटिंग करेंगे। वह एक शानदार डांसर हैं और इस गाने में उन्हें पूरी तरह स्टार की तरह पेश किया जाएगा। गाने की कोरियोग्राफी ऐसी होगी, जिस पर हर कोई डांस करना चाहेगा। मकसद यह है कि देश के सबसे बड़े जेन ज़ी स्टार के साथ यह गाना और इसके डांस स्टेप्स इंटरनेट पर वायरल हो जाएं। यश राज फिल्म्स अगले कुछ दिनों में इस गाने के लिए एक बड़े कोरियोग्राफर को फाइनल करने वाली है।












Leave a Reply