मुंबई, 12 फरवरी: हिंदी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक खास तोहफा सामने आया है। बहुप्रतीक्षित फिल्म “हम में शहंशाह कौन” का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है, जिसमें भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार — रजनीकांत, शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी, अनीता राज और अन्य सितारे — एक साथ नजर आ रहे हैं।
1 मिनट 16 सेकंड का यह टीज़र एक लोकप्रिय और दमदार शायरी से शुरू होता है, जो फिल्म के भव्य और तीव्र मूड को तुरंत स्थापित कर देता है। इसके बाद तेज़ रफ्तार एक्शन सीक्वेंस, आमने-सामने की टकराहटें और क्लासिक स्टाइल में एंट्री सीन दर्शकों को पुराने दौर के शानदार बॉलीवुड का एहसास कराते हैं।
टीज़र में रजनीकांत की प्रभावशाली मौजूदगी, हेमा मालिनी की शाही गरिमा, शत्रुघ्न सिन्हा का दमदार संवाद अंदाज़ और अनीता राज की सशक्त स्क्रीन प्रेज़ेंस खास तौर पर उभरकर सामने आती है। हर किरदार को स्टाइलिश और एक्शन से भरपूर फ्रेम में पेश किया गया है, जो मुख्यधारा हिंदी सिनेमा की भव्यता को दर्शाता है।
टीज़र का अंत रजनीकांत के एक सोलो एक्शन सीन से होता है, जो दर्शकों के उत्साह को चरम पर पहुँचा देता है और फिल्म के प्रति उत्सुकता और बढ़ा देता है।
टीज़र लॉन्च के अवसर पर फिल्ममेकर राजा रॉय ने कहा, “‘हम में शहंशाह कौन’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक एहसास है। इन दिग्गज कलाकारों को फिर से एक साथ देखना यादगार होने वाला हैं।”
वहीं एसोसिएट प्रोड्यूसर असलम मिर्ज़ा और शबाना मिर्ज़ा ने कहा,
“इतने प्रतिष्ठित कलाकारों को एक साथ लाना हमारे लिए गर्व की बात है। यह टीज़र शक्ति, सम्मान और उस मनोरंजन की झलक देता है जिसे दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है।”
अपने दमदार संवादों, स्टाइलिश एक्शन, प्रभावशाली बैकग्राउंड म्यूज़िक साथ “हम में शहंशाह कौन” जल्द ही देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।







Leave a Reply