करवा चौथ भारत का एक प्रमुख और पावन त्योहार है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली के लिए रखती हैं। यह पर्व पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है।
इस साल करवा चौथ 10 अक्तूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि 9 अक्तूबर रात 10:54 बजे शुरू होकर 10 अक्तूबर शाम 07:38 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार व्रत 10 अक्तूबर को रखा जाएगा।
🔸 पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 05:57 से 07:11 (1 घंटा 14 मिनट)
🔸 व्रत का समय: सुबह 06:19 से रात 08:13 तक (13 घंटे 54 मिनट)
🔸 चंद्रोदय का समय: रात 08:13 बजे
इस दिन महिलाएं सुबह सरगी खाकर निर्जला व्रत की शुरुआत करती हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति से आशीर्वाद लेकर व्रत खोलती हैं। परंपरा के अनुसार इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय और गणेश जी की पूजा का विशेष महत्व होता है।
करवा चौथ और बॉलीवुड
भारतीय सिनेमा ने करवा चौथ के रोमांटिक और भावनात्मक रंगों को बड़े परदे पर खूब दिखाया है।
फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” का वह मशहूर दृश्य, जब सिमरन (काजोल) राज (शाहरुख खान) के लिए व्रत रखती है।
फिल्म “कभी खुशी कभी ग़म” में करवा चौथ का भव्य और भावुक सीन, जिसमें पूरा परिवार साथ दिखाया गया।
फिल्म “हम अपके हैं कौन” में भी करवा चौथ की रस्में पारंपरिक तरीके से दिखाई गई हैं।
ये दृश्य इस त्योहार को और भी लोकप्रिय बनाते हैं और पति-पत्नी के रिश्ते की गहराई को बड़े पर्दे पर जीवंत कर देते हैं।
महत्व:
पति की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
वैवाहिक जीवन में प्रेम और विश्वास की वृद्धि
परिवार में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति
करवा चौथ केवल व्रत ही नहीं, बल्कि दांपत्य प्रेम और समर्पण का प्रतीक है, जो भारतीय संस्कृति और सिनेमा दोनों में खास जगह रखता है।
Leave a Reply