शरवरी ने ये प्रेम मोल लिया के साथ फिर जगाया खास हिंदी फिल्म हीरोइन का जादू

शरवरी इन दिनों ये प्रेम मोल लिया के टाइटल ट्रैक पर अपने ग्रेसफुल डांस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों का दिल जीत रही हैं। इस वीडियो के जरिए वह क्लासिक बॉलीवुड म्यूजिक और रोमांस के प्रति अपने प्यार का जश्न मनाती नजर आ रही हैं।

वीडियो के बारे में बात करते हुए शरवरी ने कहा, “बॉलीवुड के गाने और डांस वास्तव में उन बड़ी वजहों में से हैं, जिनकी वजह से मैं एक्टर बनना चाहती थी। मैं बचपन में दीदी तेरा देवर दीवाना में माधुरी मैम और मैया यशोदा में करिश्मा मैम और सोनाली मैम को देखती थी। घर आकर मैं इन्हीं गानों पर डांस करती थी और कल्पना करती थी कि एक दिन मैं भी पर्दे पर उसी तरह की हीरोइन बनूंगी। मुझे लगता है कि कहीं न कहीं, उन्हीं पलों ने मुझे बॉलीवुड के आइडिया से प्यार करना सिखाया।

मुझे हमेशा से क्लासिक बॉलीवुड गानों का रोमांस, इमोशन और उनका बड़े पर्दे वाला जादू पसंद रहा है—जिस तरह एक गाने और डांस के जरिए पूरी कहानी कही जा सकती थी। इसलिए सूरज बड़जात्या जी की ये प्रेम मोल लिया के साथ उस अनुभव को जी पाना मेरे लिए बेहद खास है। ऐसा लगता है जैसे यह एक खूबसूरत फुल-सर्कल मोमेंट है—जिस तरह का बॉलीवुड देखते हुए मैं बड़ी हुई और जिसका सपना देखा, अब उसे जीने का मौका मिल रहा है। मैं इसके हर पल को दिल से एंजॉय कर रही हूं।”

शरवरी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, “ इंटेरिंग माय सूरज बड़जात्या हीरोइन एरा विथ ये प्रेम मोल लिया ”, जो इस वीडियो की पूरी भावना को बयां करता है। यह वीडियो मासूमियत, रोमांस, स्त्रीत्व और क्लासिक हिंदी सिनेमा की खास विजुअल लैंग्वेज का जश्न मनाता है।

इस गाने में आयुष्मान खुराना और शरवरी नजर आ रहे हैं। इसे हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है, जबकि श्रेया घोषाल और निहाल तौरो ने अपनी आवाज दी है।

ये प्रेम मोल लिया के इस टाइटल ट्रैक को इसकी खास भारतीय मेलोडी, पारिवारिक जश्न और सूरज बड़जात्या के सिनेमा से जुड़ी नॉस्टैल्जिक विजुअल लैंग्वेज को लेकर भी दर्शकों के बीच मजबूत चर्चा मिल रही है। गाने को मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में 25-पीस ऑर्केस्ट्रा के साथ एक लाइव परफॉर्मेंस के जरिए लॉन्च किया गया था।

शरवरी के टाइटल ट्रैक परफॉर्मेंस ने दर्शकों को ये प्रेम मोल लिया के संगीत, मूड और रोमांटिक संवेदनशीलता की एक खास झलक दी है।

उनकी पोस्ट यहां देखें- https://www.instagram.com/reel/DdwBW_vMQot/?stkn=YWxzMHAyaTlla2Jj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *