सोनू सूद, करीना कपूर, अदा शर्मा, मोना सिंह सहित खेल जगत के दिग्गज, नीति-निर्माता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रेरणादायी व्यक्तित्व ZEE मीडिया के प्रतिष्ठित मंच पर हुए एकत्र

मुंबई, 7 फरवरी 2026: फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद, करीना कपूर, अदा शर्मा, मोना सिंह, पलक मुछाल, संगीतकार मिथुन, अहान शेट्टी, निर्देशक मधुर भंडारकर, निधि दत्ता, योगगुरु बाबा रामदेव, ईशा कोपिकर, श्री नितेश राणे, श्री कृपाशंकर सिंह, खेल जगत के प्रमुख आइकॉन, वरिष्ठ राजनेता, नीति-निर्माता और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले चेंजमेकर्स को ज़ी मीडिया द्वारा आयोजित ‘ZEE संवाद विद रियल हीरोज़ 2026’ के चौथे संस्करण में सम्मानित किया गया। यह भव्य आयोजन मुंबई में संपन्न हुआ।

इस प्रतिष्ठित मंच पर सिनेमा, खेल, शासन, सामाजिक नेतृत्व और नवाचार से जुड़े प्रभावशाली व्यक्तित्व एक साथ आए। कार्यक्रम में उन लोगों को सम्मान प्रदान किया गया जिनकी हिम्मत, करुणा और प्रतिबद्धता देश को प्रगतिशील दिशा देने में निरंतर योगदान दे रही है। वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने राष्ट्र निर्माण और जरूरी बदलाव से जुड़े संवाद को और अधिक सशक्त बनाया।

जी संवाद विद रियल हीरोज़, ज़ी मीडिया की एक प्रमुख पहल है, जो अंतरिक्ष अनुसंधान, स्वास्थ्य सेवा, व्यापार नेतृत्व, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, विमानन, पर्वतारोहण, फिनटेक, समाज कल्याण, संगीत, सिनेमा और खेल जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान को पहचान देती है। इसके साथ ही क्रिकेट और पैरा-स्पोर्ट्स में असाधारण उपलब्धियों के लिए विशेष सम्मान भी प्रदान किए जाते हैं। प्रत्येक श्रेणी उन कहानियों को सामने लाती है, जो व्यक्तिगत सफलता से आगे बढ़कर समाज में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक बनती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *