पंख होते तो उड़ जाते’ का ट्रेलर लॉन्च — सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्म ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

मुंबई में अपकमिंग फिल्म “पंख होते तो उड़ जाते” का ट्रेलर और म्यूज़िक लॉन्च एक ग्लैमरस इवेंट में किया गया, जहां बॉलीवुड की चमक-दमक और म्यूज़िक का जादू देखने को मिला। यूएसए के निर्माता सैम पटेल की इस फिल्म का संगीत रेड रिबन म्यूजिक के बैनर तले रिलीज़ हुआ।मुंबई में आयोजित इस खास शाम में पद्मश्री अनूप जलोटा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिन्होंने अपनी मौजूदगी से इवेंट की शान बढ़ा दी।

इवेंट की सबसे बड़ी खासियत रही बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार— सुदेश बेरी शहबाज़ ख़ान और अवतार गिल — जिनकी दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस फिल्म को एक अलग ऊंचाई देती नज़र आ रही है। इनके साथ गौरी शंकर, अरमान और ताहिल ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए फिल्म के अनुभव साझा किए।

लॉन्च के दौरान जैसे ही फिल्म का ट्रेलर सामने आया, उसने अपने सस्पेंस और थ्रिल से सभी को चौंका दिया। रहस्यमयी कहानी, इंटेंस बैकग्राउंड स्कोर और ट्विस्ट से भरपूर ट्रेलर के दृश्यों को दर्शकों और मीडिया ने पसंद किया.

फिल्म का म्यूज़िक ऑफिशियली रेड रिबन म्यूज़िक द्वारा लॉन्च किया गया। इस मौके पर रेड रिबन म्यूज़िक की फाउंडर लालित्य मुंशा ने बताया कि फिल्म के गाने फ्रेश, कैची और ग्रूवी हैं, जो युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएंगे। “बिजली हूं मैं” और “नज़रों ने तेरी मुझसे” जैसे गाने पहले ही चर्चा में आ चुके हैं।

फिल्म का निर्देशन दिवंगत फिल्ममेकर शिवा त्रिपाठी ने किया है, जो इस प्रोजेक्ट को पूरी टीम के लिए बेहद इमोशनल बनाता है। इवेंट के दौरान निर्माता सैम पटेल और पूरी टीम ने शिवा त्रिपाठी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विज़न को याद किया।

इस मौके पर सैम पटेल ने कहा,
“पंख होते तो उड़ जाते सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सपना है, जिसे हमने दिल से पूरा किया है। यह शिवा त्रिपाठी की सोच और जुनून का नतीजा है। हमें पूरा विश्वास है कि दर्शक इस फिल्म के सस्पेंस और इमोशन्स से जुड़ेंगे।”

ट्रेलर को मीडिया और मौजूद मेहमानों से शानदार प्रतिक्रिया मिली, जिससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

“पंख होते तो उड़ जाते” 1 मई 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है, और अपने सस्पेंस, थ्रिल और दमदार स्टारकास्ट के साथ दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *